यूपी के पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात मौत हो गई. बांदा मेडिकल कॉलेज से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक मुख्तार की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है. फिलहाल बांदा मेडिकल कॉलेज में उनका पोस्टमार्टम चल रहा है. इसके बाद उनके शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा. लेकिन इस बीच मुख्तार और उनके छोटे बेटे उमर अंसारी की आखिरी बातचीत का ऑडियो सामने आया है. इस ऑडियो में पिता मुख्तार और बेटे उमर की बातचीत सुनी जा सकती है. उमर अंसारी पिता का हालचाल पूछ रहा है जबकि मुख्तार बता रहा है कि 18 तारीख के बाद से उसने रोजा नहीं रखा है, एक भी जमात नहीं हुई है. लगातार बेहोश हो रहा है. इस पूरी बातचीत को सुनने के लिए वीडियो देखें.
'हम बैठ नहीं पा रहे हैं, उठ नहीं पा रहे...' बांदा जेल से मुख्तार अंसारी का आखिरी कॉल
इस ऑडियो में पिता मुख्तार और बेटे उमर की बातचीत सुनी जा सकती है. इस बातचीत में उमर अंसारी पिता का हालचाल पूछ रहे हैं जबकि मुख्तार अपनी परेशानी उसे बता रहे हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








