The Lallantop
Logo

'मुख्तार को रास्ते से हटाया गया, वक्त आने पर देंगे सबूत' : अफजाल अंसारी

UP की मऊ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके भाई सांसद अफजाल अंसारी ने चौंकने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि हम वक्त आने पर सारा सुबूत पेश करेंगे कि मुख्तार को रास्ते से हटाया गया.

Advertisement

गैंगस्टर और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के परिवार ने पहले आरोप लगाए थे कि उसे जेल प्रशासन ने जहर देकर मार डाला. अब मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने भी कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को मार कर रास्ते से हटाया गया है. सही वक्त आने पर हम इस बात का पुख्ता सुबूत देंगे कि मुख्तार को जेल में जहर देकर मारा गया है. कुछ अपराधियों को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement