ये नज़ारा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के दलपतपुर गांव का है. गांववाले डंडा लेकर पुलिसवालों को दौड़ा रहे हैं, उन्हें मार रहे हैं. गांववाले किसी की सुनने को राज़ी नहीं हैं. अब सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि लोगों ने पुलिसवालों को ही पीटना शुरू कर दिया? दरअसल, गांव के एक शख़्स की ट्रैकर पलटने से मौत हो गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसवाले रोज़ उससे 500 रुपये की वसूली करते थे. 27 सितंबर के दिन भी पुलिस कांस्टेबल ने उसे रोका था. वो रुका नहीं तो पुलिस वाले ने जीप से उसका पीछा करना शुरू किया. गांव के पास पहुंचते-पहुंचते ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ा और ट्रैक्टर पलट गया. चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और शख़्स की मौके पर ही मौत हो गई. देखें वीडियो.
यूपी पुलिस पर वसूली के चलते शख़्स की मौत, मृतक के भाई ने क्या आरोप लगाया?
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसवाले रोज़ उससे 500 रुपये की वसूली करते थे.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















