The Lallantop
Logo

पालघर मॉब लिंचिंग मामले में शामिल आरोपियों के नाम महाराष्ट्र सरकार ने बता दिए

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने मामले को धार्मिक रंग देने वालों पर गुस्सा निकाला.

Advertisement

महाराष्ट्र का पालघर. 16 अप्रैल को यहां गड़चिनचले गांव में मॉब लिचिंग हुई. तीन लोग मारे गए. जमकर हंगामा हुआ. अब महाराष्ट्र सरकार ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की लिस्ट जारी की है. राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने 22 अप्रैल को ट्वीट कर लिस्ट शेयर की. इसमें 101 आरोपियों के नाम हैं. नौ आरोपी नाबालिग हैं, इस वजह से उनके नाम ज़ाहिर नहीं किये गए हैं.

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement