मध्य प्रदेश के मुरैना में दो लड़ाकू विमान हादसे (Fighter Jet Crash) का शिकार हो गए. भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट सुखोई-30 और मिराज 2000 क्रैश हुए हैं. इस क्रैश में मिराज के एक पायलट की मौत हो गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा सूत्रों ने बताया कि दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी जहां ट्रेनिंग चल रही है. बताया जा रहा है कि सुखोई-30 मुरैना के पहाड़गढ़ में क्रैश हुआ और मिराज राजस्थान के भरतपुर में जाकर गिरा. हादसे की जो तस्वीरें आई हैं वो काफी भयावह हैं. दुर्घटना वाली जगहों पर विमान के पार्ट्स बिखरे पड़े हैं और आग की लपटें उठती दिख रही हैं.
एयरफोर्स के लड़ाकू विमान सुखोई 30 और मिराज 2000 क्रैश, एक पायलट की मौत
दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















