The Lallantop
Logo

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट रूम गंदा होने के डर से प्रिंसिपल ने बच्चों को जमीन पर बैठा दिया

Chhattisgarh में बिलासपुर के कुदुदंड स्कूल में बच्चों के लिए बने स्मार्ट क्लासरूम में ताला लगा दिया गया. प्रिंसिपल से मिलकर इस मामले को सुलझाने की कोशिश भी की गई. लेकिन बात नहीं बनी.

Advertisement

बाबासाहेब आंबेडकर ने एक रोज़ कहा था कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है. समय आने पर भूखे रहो लेकिन अपने बच्चे को पढ़ाओ. शायद ऐसी ही किसी बात को सुनकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजा था. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके बच्चों को ज़मीन पर बैठाया जाएगा. बच्चों के लिए बने स्मार्ट रूम में ताला लगाया जाएगा. ये नज़ारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के कुदुदंड स्कूल का है.आजतक के सहयोगी ने इस मामले पर रिपोर्ट की है. उन्होंने प्रिंसिपल से मिलकर इस मामले को सुलझाने की कोशिश भी की. लेकिन बात नहीं बनी. उनका  कहना है कि प्रिंसिपल स्मार्ट क्लास में ताला लगाकर रखती हैं. देखें वीडियो.

Advertisement

 

 

Advertisement

Advertisement