यो यो हनी सिंह का नया सांग कलास्टार रिलीज हो गया है. 3 घंटे में 6 मिलियन प्लस व्यूज, 31 हज़ार से ज्यादा कमेंट्स, 2.5 मिलियन प्लस लाइक्स, जीरो डिसलाइक. तो क्या ये, यो यो हनी सिंह का कमबैक है? क्योंकि इसी साल 8 अगस्त को रैपर और सिंगर बादशाह का एक नया गाना Gone Girl आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों का कमबैक ही नहीं हो रहा. फैंस ने बादशाह के गाने की इन लाइनों को हनी सिंह से जोड़कर देखा. और अब फैंस कह रहे हैं इसे कहते हैं कमबैक. तो कोई कह रहा है कि किसी का कमबैक हो गया है गाइज. तो ये पूरा माहौल है, हनी सिंह के नए गाने को लेकर.
यूट्यूब पर उड़ रहा है Kalaastar, 3 घंटे में 60 लाख से ज्यादा बार देखा गया यो यो हनी सिंह का गाना
फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्होंने अपने करियर में कई चार्टबस्टर हिट दिए हैं. अप्रैल 2023 में हनी सिंह ने कमबैक किया और वो इस कमबैक को 3.0 मानते हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















