मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक पत्रकार की 17 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के वक्त वो स्कूटी पर बैठकर अपने 9 साल के बेटे से बात कर रहे थे. तभी एक बाइक से तीन नकाबपोश लोग आए. वो पत्रकार को गोली मारकर भाग गए. आनन-फानन में लोग उन्हें सारंगपुर सिविल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पत्रकार का नाम सलमान अली है वो स्थानीय न्यूज़ चैनल में पत्रकार थे. लेकिन ये पहला मौका नहीं था जब सलमान पर ऐसा हमला हुआ. इससे पहले साल 2023 में भी सलमान पर जानलेवा हमला हुआ था. इसके अलावा साल 2022 में सलमान पर रेप का आरोप भी लगा था. तब सरकार ने सलमान के दादा के घर पर बुलडोज़र की कार्रवाई की थी. लेकिन इन सबके बीच सवाल ये है कि आखिर सलमान को गोली किसने मारी? क्या इसका पिछले हमले से कोई लिंक है? और क्या इन सबका उस रेप केस से कोई कनेक्शन है? चलिए, सब कुछ सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं.
बेटे के सामने पत्रकार की गोली मार कर हत्या, पिछले साल भी हुआ था हमला
मध्य प्रदेश राजगढ़ जिले में पत्रकार की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















