पेपर लीक के हंगामे में झारखंड का नाम भी शामिल हो गया है. झारखंड चयन आयोग ने 17 मार्च को संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (प्रिलिमनरी) का आयोजन किया था. अब इस परीक्षा के लीक होने की बात कही जा रही है. झारखंड के अलग-अलग जिलों में छात्रों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाया है. चतरा, जामताड़ा और धनबाद में छात्रों ने हंगामा किया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ अभ्यर्थी बाहर बैठकर पेपर दे रहे हैं. देखें वीडियो.
झारखंड में सिविल सेवा का पेपर लीक, झुंड में बैठकर पेपर सॉल्व करते दिखे अभ्यर्थी
जामताड़ा के जेएसएस कॉलेज में परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. अभ्यर्थियों ने ये भी आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र खुला हुआ था. हंगामा होने पर जिले के उपायुक्त, उपविकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी परीक्षार्थियों को समझा बूझाकर शांत कराया
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












