The Lallantop
Logo

जालंधर: पंजाब पुलिस पर फादर एंथोनी का आरोप, ''हमारे 16 करोड़ ज़ब्त किए, दिखाए साढ़े 9 करोड़''

जिसका पैसा पकड़ा था वो कह रहा है, 'मेरा पैसा तो ज्यादा था, पुलिस ने पैसा खुर्द-बुर्द कर किया है.'

Advertisement
लोकसभा चुनाव के चलते पूरे देश में आचार संहिता लागू है. इसलिए आप तय सीमा से ज्यादा कैश नहीं ले जा सकते. 30 मार्च को पंजाब पुलिस ने लुधियाना से कुछ दूर दोराहा इलाके में नाका लगाया हुआ था. तीन बड़ी गाडियां लुधियाना की तरफ से आईं. बाकी गाडियों की तरह इन्हें भी रोका गया. जांच की तो करोड़ों की नकदी हाथ लगी. पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए पैसा ज़ब्त कर लिया. पैसे निकले 16 करोड़. ये पैसा था फादर एंथोनी मेदासरे का.  कुछ दिनों बाद पैसे की गिनती 16 करोड़ की बजाए साढ़े 9 करोड़ बताई जाने लगी. फादर एंथोनी खुद पुलिस के बड़े अधिकारियों के पास पहुंचे. कहा- ज़ब्त की गई रकम 16 करोड़ है, साढ़े 9 करोड़ नहीं. इसके बाद पूरे मामले में बवाल मच गया है. देखिए वीडियो.

Advertisement
Advertisement
Advertisement