The Lallantop
Logo

जयपुर: चोर ने फाइव स्टार होटल से पार कर दिए ढाई करोड़ के गहने!

पीड़ित परिवार मुंबई का रहने वाला है.

Advertisement

राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) के एक फाइव स्टार होटल से ढाई करोड़ के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है. गहने शादी में शामिल होने आए एक मेहमान के थे. पीड़ित परिवार मुंबई का रहने वाला है. जयपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए आया था. JLN रोड स्थित फाइव स्टार होटल में ठहरा था. शातिर चोर परिवार का सदस्य बनकर होटल पहुंचा और होटल के स्टाफ से चाबी लेकर लॉकर से करोड़ों के गहने और कैश (Jewellery and Cash Theft) ले उड़ा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement