मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारी बारिश (Torrential Rains) से हालात खराब होते दिख रहे हैं. कहा जा रहा है कि इससे राज्य के कुछ जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. बेतवा, बारना, अजनार समेत मध्य प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं. निचले इलाकों में जलभराव की खबरें आ रही हैं. राज्य के कई बड़े और जरूरी मार्ग बंद हो चुके हैं. सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात में दिक्कतें आ रही हैं. कई इलाकों का आपसी संपर्क भी टूट गया है. वहीं 22 अगस्त से राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी हालात बहुत खराब हो गए. शहर के कई हिस्से पानी में डूबे हुए हैं, जिसके कारण यहां ज्यादातर इलाकों में बिजली गायब है. देखिए वीडियो.
मध्य प्रदेश में बारिश ने तोड़े सारे रेकॉर्ड, पूरे भोपाल की बत्ती गुल
मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. इस बीच मदद के लिए वायुसेना को बुलाया गया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















