The Lallantop
Logo

क्या है दक्षिण अफ्रीका को चलाने वाले गुप्ता ब्रदर्स की पूरी कहानी?

कहानी गुप्ता बंधुओं की, जो बिजनेस करने दक्षिण अफ्रीका गए थे लेकिन बन गए वहां के किंगमेकर, अब UAE से हुए हैं गिरफ्तार.

Advertisement

आज कहानी की शुरुआत एक पहेली से करते हैं. दुबई में दो भाईयों की गिरफ़्तारी होती हैं. हलचल 11 हज़ार किलोमीटर दूर साउथ अफ़्रीका में मच जाती है. गिरफ़्तारी हुई, ये ज़्यादा इम्पोर्टेन्ट नहीं है. किनकी गिरफ़्तारी हुई, ये ज़्यादा इम्पोर्टेन्ट है. अभी तक आपको अंदाज़ा हो चुका होगा कि हम गुप्ता ब्रदर्स की बात कर रहे हैं. अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता. 06 जून को इनमें से दो, अतुल और राजेश को दुबई में गिरफ़्तार किया गया है. साउथ अफ़्रीका सरकार उनके प्रत्यर्पण को लेकर बातचीत कर रही है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement