तिहाड़ जेल में बंद गैगस्टर काला जठेड़ी (Kala Jathedi) जल्द ही दूल्हा बनने वाला है. काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी (Anuradha Chaudhary) की शादी होने वाली है. काला जठेड़ी ने अपनी शादी के लिए अदालत से परोल मांगा था और अदालत ने उसके आवेदन को स्वीकार कर लिया है. उसे शादी के लिए 12 मार्च को दिल्ली में और 13 मार्च को हरियाणा के सोनीपत में गृह प्रवेश के लिए 6 घंटे की कस्टडी परोल दी गई है. शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट बनाई जा रही है. वहां पहचान पत्र दिखाकर ही एंट्री मिलेगी. न सिर्फ दिल्ली पुलिस बल्कि तमाम राज्यों की पुलिस इस शादी पर नजर बनाए हुए है. पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.
दूल्हा बनेगा गैंगस्टर काला जठेड़ी, लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से होगी शादी, कोर्ट से मिली कस्टडी परोल
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ Kala Jathedi और लेडी डॉन Anuradha Chaudhary की शादी 12 मार्च को दिल्ली के द्वारका स्थित एक बैंक्वेट हॉल में होगी. शादी के लिए गैंगस्टर को कस्टडी पैरोल दी गई है. जठेड़ी पर 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








