उत्तर प्रदेश के एटा में 25 अप्रैल को एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले थे. पुलिस ने इस मामले के खुलासे का दावा किया है. पुलिस का कहना है कि परिवार की बहू ने चार लोगों की हत्या की. फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. हालांकि हत्याएं क्यों की गईं इसका पता नहीं चल पाया है. एटा की श्रंगार कॉलोनी. यहां पर 25 अप्रैल की सुबह पचौरी परिवार के सभी पांच सदस्य मृत मिले. मृतकों की पहचान स्वास्थ्य विभाग से रिटायर 75 साल के राजेश्वर प्रसाद पचौरी, उनकी बहू दिव्या, दिव्या की बहन बुलबुल और दिव्या के दोनों बेटे आरुष और आरव के रूप में हुई.
एटा में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या किसने की, UP पुलिस ने बता दिया
ट्विटर पर लोगों ने #ब्रह्महत्या #एटा_मांगे_न्याय हैशटैग चलाया था.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












