The Lallantop
Logo

प्रियंका गांधी ने क्या कहा जो मध्य प्रदेश में BJP ने FIR करा दी?

कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर ठेकेदारों से 50% कमीशन मांगने का आरोप लगाया था.

Advertisement

मध्य प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित तीन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. कांग्रेस नेताओं ने शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. इस पर BJP ने पुलिस से शिकायत की. आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश सरकार और पार्टी की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है. इसके बाद इंदौर के संयोगितागंज थाने में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. 12 अगस्त की रात पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि उसने प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव के 'एक्स' (ट्विटर) अकाउंट "हैंडलर्स" के खिलाफ FIR दर्ज की है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement