The Lallantop
Logo

अगस्ता वेस्टलैंड डील पर दाखिल ED के चार्जशीट की ये बातें आपको जाननी चाहिए

ईडी की चार्जशीट में AP और Fam कौन है?

Advertisement
अगस्ता वेस्टलैंट VVIP Chopper Case खबरों में लौट आया है.  एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट माने ED ने मामले में चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है. ED ने इसमें कहा है कि मामले में दलाली का पैसा रक्षा अधिकारियों, सरकारी अफसरों, पत्रकारों और ''सत्ताधारी दल की अहम राजनैतिक हस्तियों'' को दिया गया. सौदे के वक्त सत्ता में कांग्रेस का यूपीए गठबंधन था. तो अहम राजनैतिक हस्तियों के बारे में कयास लगने लगे. चार्जशीट की बातें सामने आने के बाद मीडिया के कुछ हिस्सों और सोशल मीडिया पर कुछ शब्द तैरने लगे - RG, AP, Fam से Family वगैरह. कौन हैं ये लोग और क्या है पूरा मामला? देखिए वीडियो.

Advertisement
Advertisement
Advertisement