गुरुग्राम पुलिस(Gurugram Police) ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को नोटिस भेजा है. पुलिस ने उनसे यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ हुए विवाद में पूछताछ के लिए कहा है. यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न (Maxtern) ने एल्विश यादव के खिलाफ मारपीट की FIR दर्ज कराई थी. जिसके बाद एल्विश के पास पुलिस का नोटिस पहुंचा है. गुरुग्राम सेक्टर-53 के पुलिस थाने ने एल्विश यादव को नोटिस जारी किया है. पुलिस ने ये नोटिस CRPC की धारा 41A (पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस) के तहत भेजा है. मंगलवार 12 मार्च तक उन्हें पेश होने के लिए कहा गया है. देखें वीडियो.
एल्विश यादव के खिलाफ नोटिस, मैक्सटर्न की FIR पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी?
Elvish vs Maxtern: Gurugram Police ने यूट्यूबर Elvish Yadav और Maxtern मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने एक नोटिस CRPC की धारा 41A के तहत भेजा है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









