The Lallantop
Logo

'परफेक्ट नहीं लेकिन...' इलेक्टोरल बॉन्ड पर निर्मला सीतारमण ने क्या कह दिया?

Electoral bond data पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तरफ से दिए गए आधे-अधूरे डेटा को लेकर बहस जारी है. इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी बयान आया है.

Advertisement

चुनाव आयोग ने 14 मार्च को अपनी वेबसाइट पर इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा रिलीज किया था. 15 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड को असंवैधानिक करार दिया था. साथ ही नए इलेक्टोरल बॉन्ड जारी करने पर रोक लगा दी गई थी. एसबीआई को निर्देश दिया गया था कि वो बॉन्ड की खरीद-बिक्री का सारा डेटा चुनाव आयोग को उपलब्ध कराए.इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान सामने आया है.  इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान जब इस बारे में सवाल किया गया तो केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड परफेक्ट नहीं, लेकिन पहले के सिस्टम से बेहतर है. वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement