The Lallantop
Logo

इलेक्टोरल बॉन्ड से अरबों देने वालीं ये 'गुमनाम' कंपनियां करती क्या हैं?

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 763 पेजों की दो लिस्ट अपलोड कर दी गई हैं. एक लिस्ट में बॉन्ड ख़रीदने वाली कंपनियों और व्यक्तियों की जानकारी दी गई है और दूसरी लिस्ट में बॉन्ड कैश कराने वाली पार्टियों की जानकारी है

Advertisement

गुरुवार, 14 मार्च को भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने चुनावी बॉन्ड (Electoral Bond) से जुड़ा डेटा जारी कर दिया. किस पार्टी को कितना चंदा मिला? किसने दिया? सबसे ज़्यादा चंदा किसने दिया. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई 763 पन्नों की लिस्ट में ऐसे कई नाम हैं, जो आपने शायद ही कभी सुने हों. जिनको जानते नहीं, उन्होंने राजनीतिक पार्टियों को सैकड़ों करोड़ रुपये दिए. 15 फ़रवरी को सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को असंवैधानिक क़रार दिया था और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को आदेश दिए थे कि वो बॉन्ड से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करें. देखें वीडियो.
 

Advertisement

Advertisement
Advertisement