फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज (Future Gaming and Hotel Services) को सैंटियागो मार्टिन नाम का एक शख्स चलाता है. मार्टिन को 'लॉटरी किंग' के नाम से जाना जाता है. इस शख्स का नाम फ्यूचर गेमिंग कंपनी से कैसे जुड़ा? दरअसल, मई 2023 में मार्टिन की 457 करोड़ की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अटैच किया था. मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा था. ये मामला CBI के एक आरोप पत्र से उजागर हुआ था. इस आरोप पत्र के मुताबिक, सैंटियागो मार्टिन फ्यूचर गेमिंग सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चलाता है. आरोप पत्र में लिखा था कि वर्तमान में इस कंपनी का नाम है- फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और पहले इस कंपनी का नाम था- मार्टिन लॉटरी एजेंसीज लिमिटेड. यहां इतना तो पता चल गया कि ये कंपनी सैंटियागो मार्टिन ही चलाता है.
इलेक्टोरल बॉन्ड से पहले ED का छापा, फिर टेंडर, Megha Engineering, Future Gaming के बारे में खुलासे!
मई 2023 में मार्टिन की 457 करोड़ की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अटैच किया था.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










