The Lallantop
Logo

दुनियादारी: यह देश क्यों चाहता है कि पूरे देश में कोरोना फैल जाए?

'कड़वी हकीकत' की पूरी कहानी जान लीजिए.

Advertisement

दुनियादारी. दी लल्लनटॉप का ग्लोबल न्यूज बुलेटिन. आज के एपिसोड में देखिए-

सुर्खियां- 1.पाकिस्तान में कई हार्ड-लाइन मौलवियों और धार्मिक नेताओं ने एक पत्र पर हस्ताक्षर किया, जिसमें की मांग की गई थी कि रमज़ान के महीने में सरकार, मस्जिदों को कोरोनावायरस लॉकडाउन से मुक्त करने दे. 2.रिक ब्राइट, अमेरिका के बायोमेडिकल एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (BARDA) के निदेशक को उनके पद से हटा दिया गया है. रिक ब्राइट का कहना है कि उन्हें हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर संदेह के आधार पर डिमोट किया गया. 3.चीन में एक नागरिक पत्रकार ली ज़हुआ जो फरवरी में वुहान में कोरोनोवायरस पर रिपोर्टिंग के बाद अपने घर से गिरफ्तार कर लिए गए थे. 22 अप्रैल को रिहा किये गए हैं. बड़ी खबर- स्वीडन, उत्तरी यूरोप का एक देश, जिसे स्कैंडिनेविया के नाम से जाना जाता है. इस देश ने कोरोनोवायरस महामारी (COVID-19) को रोकने  के लिए एक अलग तरीका अपनाया है. स्वीडन में लॉकडाउन नहीं हुआ. वहां दूकानें, रेस्तरां, बार ,बाज़ार और अंडर -16 स्कूल वगैरह खुले हुए हैं. स्वीडन ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह दी. स्वीडन किस तरह से कोरोना से निपटना चाहता है आज के इस दुनियादारी के एपिसोड में इस पर ही बात होगी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement