कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है. ये नया वेरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है. कई देशों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले हर दिन सामने आ रहे हैं. इस बीच कोरोना वायरस का पुराना डेल्टा वेरिएंट भी लोगों को संक्रमित कर रहा है. इस वेरिएंट को ही भारत समेत दुनिया के दूसरे देशों में कोविड महामारी की दूसरी विनाशकारी लहर के लिए जिम्मेदार माना जाता है. दूसरी तरफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट जल्द ही कोरोना वायरस के पुराने वेरिएंट को पीछे छोड़ देगा. मतलब, ज्यादा से ज्यादा लोग केवल ओमिक्रॉन वेरिएंट से ही संक्रमित होंगे. इस बीच वायरस को लेकर कुछ नए शब्द चर्चा में हैं. मसलन, ‘डेल्मिक्रॉन’, ‘फ्लोरोना’ और ‘डेल्टाक्रॉन’. देखें वीडियो.
ओमिक्रॉन के बाद आए 'फ्लोरोना' और 'डेल्टाक्रॉन' से ना घबराने की सलाह क्यों दी जा रही है?
डेल्टाक्रॉन को कोरोना वायरस का नया संक्रमण बताया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










