The Lallantop
Logo

दिल्ली में 5 में से 4 सांसदो का टिकट कटा, सिर्फ मनोज तिवारी हुए रिपीट

Delhi में loksabha की 7 सीटों में से 5 सीटों पर bjp ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. manoj tiwary को छोड़कर बाकी 4 सीटों पर वर्तमान सांसदों की जगह नये चेहरों को जगह मिली है.

Advertisement

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में उम्मीदवारों (bjp candidate list) की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में राजधानी दिल्ली में भाजपा ने सात में से 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. इन पांच प्रत्याशियों में चार नए चेहरे हैं. पुराने चेहरों में सिर्फ मनोज तिवारी (manoj tiwary) को रिपीट किया गया है. नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काट कर भाजपा की दिग्गज नेता रही स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया गया है. दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, चांदनी चौक से प्रवीण खांडेलवाल,पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी को टिकट दिया गया है. पूरी खबर विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement