दुनियादारी में आज कहानी पुतिन और पाब्लो नेरूदा की. पहले दो कहानियां. इतिहास से. नंबर एक. हिटलर, शौक़ और अमेरिका. जर्मन तानाशाह एडोल्फ़ कई मामलों में अपने दुश्मन देश अमेरिका का दीवाना था. वो अमेरिका में हुई औद्योगिक क्रांति से प्रभावित था. वो वॉल्ट डिज़्नी की फ़िल्में देखता था. उसे मिकी माउस का कैरेक्टर बेहद पसंद था. कई इतिहासकार ये भी मानते हैं कि, हिटलर को यहूदी-विरोधी कानून बनाने की प्रेरणा अमेरिका के नस्लभेदी कानूनों से मिली थी. हिटलर पर अमेरिका के प्रभाव का आलम ये था कि, जब उसने अपनी पर्सनल ट्रेन बनवाई, तब उसका नाम रखा, ‘अमेरिका’. इस ट्रेन को बनाने का जिम्मा हिटलर ने 1937 में जर्मन स्टेट रेलवे को सौंपा था. उस समय तक हिटलर अपने असली रंग में आ चुका था. देखिए वीडियो.
दुनियादारी: व्लादिमीर पुतिन का हिटलर और किम जोंग-उन कनेक्शन मिला, खुलासा हैरान करने वाला है!
पुतिन की तुलना किम जोंग-उन और एडोल्फ़ हिटलर से क्यों हो रही है?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















