क्या महाराष्ट्र सरकार में तीनों पार्टियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है?
किस बात पर शिवसेना और कांग्रेस आमने-सामने हैं.
Advertisement
महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले का नाम बदलने पर गठबंधन सरकार के घटक दलों में रस्साकशी थोड़ी तेज़ हो गई है. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सरकार में राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने एक बार फिर दोहराया है कि कांग्रेस पूरे दिल से औरंगाबाद शहर का नाम बदलने के कदम का विरोध करती है. पंकज उपाध्याय की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में MVA यानी महाविकास अघाड़ी की सरकार एक ही पार्टी ने नहीं बनाई है. गठबंधन के तीनों सहयोगियों की सरकार के प्रति जिम्मेदारी है. यह तीन दलों द्वारा गठित सरकार है और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत सरकार का गठन किया गया था. इसमें जगहों के नाम बदलने का कोई उल्लेख नहीं है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















