The Lallantop

'हर देश में मूर्ख होते हैं, अमेरिका में भी हैं', दिल्ली पहुंचे ट्रंप के मंत्री रूबियो ने ऐसा क्यों कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय पत्रकारों ने मार्को रूबियो से भारतीय-अमेरिकियों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियों के बारे में सवाल पूछा, जिसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्रकार से साफ तौर पर पूछा कि ऐसी टिप्पणी किसने की है?

Advertisement
post-main-image
भारत में मार्को रूबियो से 'नस्लीयभेद' टिप्पणी पर सवाल किया गया. (फोटो-@DrSJaishankar)

‘दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं.’ यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का है. नई दिल्ली में भारतीय पत्रकारों ने उनसे अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों पर होने वाली ‘नस्लभेदी टिप्पणी’ को लेकर सवाल किया था. रूबियो ने कहा कि वो ऐसी टिप्पणियों को गंभीरता से लेते हैं. ऐसे कमेंट्स सोशल मीडिया पर किए गए होंगे. हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं और हर समय बेवकूफी भरी टिप्पणियां करते रहते हैं. उन्होंने अमेरिका को मेहमाननवाज देश बताया और कहा कि उनका देश ऐसे लोगों से समृद्ध हुआ है, जो बाहर के देशों से आए हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस समय भारत के दौरे पर हैं. राजधानी दिल्ली में रविवार,24 मई को भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर के साथ मिलकर उन्होंने एक ज्वांइट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय पत्रकारों ने मार्को रूबियो से भारतीय-अमेरिकियों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियों के बारे में सवाल पूछा. इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्रकार से साफतौर पर पूछा कि ऐसी टिप्पणी किसने की है? इस पर पत्रकार ने कहा कि आप जानते हैं कि ऐसा किसने किया और बढ़ावा दिया. इसका जवाब देते हुए मार्को रूबियो ने कहा,  

‘मैं उन टिप्पणियों को बहुत गंभीरता से लूंगा. मुझे यकीन है कि कुछ लोगों ने ऑनलाइन और दूसरी जगहों पर ऐसी टिप्पणियां की हैं. क्योंकि, दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं. मुझे यकीन है कि यहां भी बेवकूफ लोग हैं. अमेरिका में भी बेवकूफ लोग हैं, जो हर समय बेवकूफी भरी टिप्पणियां करते रहते हैं. अमेरिका एक बहुत ही मेहमाननवाज देश है. हमारा देश उन लोगों से समृद्ध हुआ है, जो दुनियाभर से हमारे देश में आते हैं.’

Advertisement

अब लोग रूबियो की इस टिप्पणी को डॉनल्ड ट्रंप के उस बयान से जोड़कर देखने लगे हैं, जो उन्होंने अप्रैल 2026 में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. पोस्ट में ट्रंप ने भारत और चीन जैसे देशों को ‘HELLHOLE यानी नरक का द्वार’ बताया था. विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करके सफाई देने की कोशिश की थी.

Donald Trump
डॉनल्ड ट्रंप का पोस्ट.

बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ने अमेरिका में भारतीय समुदाय की ओर से अमेरिका में दिए जाने वाले आर्थिक मदद की भी तारीफ की. साथ ही इसे स्वीकार करते हुए कहा,

‘मैं आपकी इस बात से सहमत हूं कि भारतीयों ने US की अर्थव्यवस्था में 20 अरब डॉलर (1 लाख 91 हजार 620 करोड़ रुपये) से ज्यादा का योगदान दिया है. हम चाहते हैं कि यह आंकड़ा लगातार बढ़ता रहे.’

Advertisement

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्को रूबियो ने अमेरिका के H-1B और इमिग्रेशन पर भी बात की. 

वीडियो: Iran का नया ‘पावर सेंटर’ क्या है?

Advertisement