The Lallantop
Logo

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट, तेजस्वी सूर्या का ट्वीट- 'एक कस्टमर के छोड़े बैग से हुआ धमाका'

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. इस बीच साउथ बेंगलुरु से BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने घटना पर एक ट्वीट किया है.

Advertisement

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च, 2024 की दोपहर के तकरीबन 1 बजे धमाका हो गया.कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने भी ब्लास्ट की खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि ब्लास्ट में 9 लोग  घायल हुए हैं. CM के मुताबिक CCTV फुटेज में एक शख्स कैफे के अंदर बैग रखते हुए नज़र आ रहा है. शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि बैग में रखी किसी चीज की वजह से ब्लास्ट हुआ.

Advertisement

Advertisement
Advertisement