बीजेपी ने लोकसभा चुनाव (loksabha election) 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. सूची में कई नए चेहरों के नाम भी शामिल हैं. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज (bansuri swaraj) को मीनाक्षी लेखी की जगह नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा सांसद हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल को मौका दिया है तो वहीं पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश सिंह वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को टिकट मिला है. मध्य प्रदेश में विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) को मौका मिला है. अपने बयानों से विवादों में रहने वाली प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जगह भोपाल से आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है. नये चेहरों के बारे में विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.
भाजपा ने चुनावी बिसात में इन नये चेहरों पर खेला दांव
BJP ने शनिवार को Loksabha eiection के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों को जगह मिली है जिसमें कई नये चेहरे भी शामिल हैं. इसमें बांसुरी स्वराज से लेकर शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












