The Lallantop
Logo

'IPS अधिकारी' की वर्दी में घूम रहा था 18 साल का लड़का, बिहार में ठगी का अनोखा मामला

Bihar Fake IPS Officer: युवक के मुताबिक उसने एक शख्स को 2 लाख रुपये दिए थे, बदले में उसे पुलिस की वर्दी और पिस्टल मिल गई.

Advertisement

बिहार में 18 साल के एक युवक को पुलिस की नकली वर्दी और पिस्टल के साथ पकड़ा गया है. इस युवक से जब पूछा गया कि IPS कैसे बने? तो उसने बताया कि वो दसवीं तक पढ़ा हूं. डॉक्टर बनना चाहता था. एक दिन घूमने गया था. वहां मनोज सिंह नाम का शख्स मिला. उसने कहा पैसे दो, तुमको पुलिस की नौकरी दिलवा दूंगा. युवक के मुताबिक उसने मनोज सिंह को 2 लाख रुपये दिए थे, बदले में उसे पुलिस की वर्दी और पिस्टल मिल गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement