The Lallantop
Logo

श्रीकांत त्यागी के कथित अवैध निर्माण पर नोएडा अथॉरिटी ने बुलडोजर चलवा दिया

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी के कथित अवैध निर्माण की शिकायत सोसाइटी में रहने वाले लोग साल 2019 से कर रहे थे.

Advertisement

एक महिला को गालियां देने वाले नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर (Bulldozer) चल गया. नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने ओमैक्स सोसाइटी पहुंचकर ये कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने फ्लैट के आसपास अतिक्रमण कर रखा था. यही नहीं, श्रीकांत त्यागी सोसाइटी का मेंटनेंस चार्ज भी नहीं देता था और अथॉरिटी के नोटिस को अपने रसूख से रुकवा देता था. इंडिया टुडे जुड़े अरविंद ओझा और भूपेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी के कथित अवैध निर्माण की शिकायत सोसाइटी में रहने वाले लोग साल 2019 से कर रहे थे. हालांकि, वो अपने प्रभाव के चलते कार्रवाई नहीं होने देता था. हालांकि, एक महिला से बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद जब त्यागी फरार हो गया, तब प्रशासन ने कार्रवाई की. त्यागी का अवैध निर्माण बुलडोजर से हटा दिया गया. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement