The Lallantop
Logo

आसाम: बीफ बेचने के शक में भीड़ ने मुस्लिम बुजुर्ग को पीटा, जबरन सुअर का मांस खिलाने की कोशिश

शाम को दुकान बंद करने ही वाला था कि भीड़ ने हमला कर दिया.

Advertisement
पिछले कुछ समय में बीफ बेचने-खाने के शक में लिंचिंग्स हुई हैं. अबकी असम से ऐसी ही एक बुरी खबर आ रही है. राज्य के बिश्वनाथ जिले में मुस्लिम बुजुर्ग को पीटा गया है. खूब मारा गया है. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है. वीडियो में शौकत नाम का आदमी घुटने के बल सड़क पर बैठा हुआ है. उसके शरीर पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं. भीड़ ने उसे चारों ओर से घेर रखा है. पीटने को आतुर है. तरह-तरह के सवाल पूछ रही है. देखिए वीडियो.

Advertisement
Advertisement
Advertisement