कश्मीर की घाटी मंगलवार को एक बार फिर दहल गई. टारगेट किलिंग के निशाने पर कश्मीरी पंडितों पर हमला किया गया. दो भाइयों पर आतंकियों ने गोलियां चलाईं. इस हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक भाई घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद विपक्ष भी केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में एलजी को नियुक्त किया और केंद्र शासित राज्य में सरकार असफल साबित हुई है. धारा 370 यह कहकर हटाया गया कि कश्मीर में अमन हो जाएगा. कश्मीरी पंडितों को बसाया जाएगा. आज यहां लाकर उन्हें एकदम असुरक्षित छोड़ दिया गया. देखिए वीडियो.
असदुद्दीन ओवैसी ने कश्मीरी पंडितों पर हुए हमले के बाद क्या कह दिया?
शोपियां में कश्मीरी पंडित भाइयों की टारगेट किलिंग पर AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा कि यह मोदी सरकार की विफलता का एक और उदाहरण है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















