The Lallantop
Logo

'CAA लागू होने से 1947 से बड़ा माइग्रेशन होगा' : अरविंद केजरीवाल

मोदी सरकार ने देशभर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लागू कर दिया है. इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से 1947 से बड़ा माइग्रेशन होगा.

Advertisement

मोदी सरकार ने देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी CAA लागू कर दिया है. इस कानून को लेकर सियासत गरमाई हुई है. एक ओर सरकार इस कानून को ऐतिहासिक बता रहा है तो वहीं विपक्ष लगातार इसको लेकर सवाल उठा रहा है. 
ममता बनर्जी, स्टालिन समेत कई मुख्यमंत्रियों ने इस कानून को राज्य में लागू करने से इनकार कर दिया है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद 1947 से भी बड़ा माइग्रेशन होगा.  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, "इस कानून के लागू होने से पाकिस्तान के लोग भारत आएंगे, ये कितना सुरक्षित होगा. चोरी, डकैती और दंगे दंगे बढ़ेंगे. अगर आपके घर के पास पाकिस्तान, बांग्लादेश से लोग आकर झुग्गी बनाकर रहने लगे तो क्या आप पसंद करोगे?" पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement