लॉकडाउन: ये इंटरनेशनल चैंपियन गेहूं की काटाई के साथ साथ कर रही मेडल की तैयारी
पेड़ों से लटक कर वर्कआउट कर रही हैं खुशबू.
Advertisement
हरियाणा का लाडवा गांव. यहां रहती हैं खुशबू पूनिया. भारतीय हैंडबॉल टीम की कप्तान रह चुकी हैं. अभी तक कई मेडल जीत चुकी हैं. लेकिन आज उनकी बात हम आपको क्यों बता रहे हैं? क्योंकि लॉकडाउन के चलते सभी प्रैक्टिस सेंटर बंद हो गए हैं. इस वजह से टीम की खिलाड़ी किसी तरह जुगाड़ लगाकर घर पर ही प्रैक्टिस कर रही हैं. खुशबू ही नहीं, उनकी टीम की बाक़ी लड़कियां भी. ‘आज तक’ से जुड़े प्रवीण कुमार ने बताया कि खुशबू पेड़ों से लटक कर एक्सरसाइज कर रही हैं. और मांसपेशियां मजबूत रखने के लिए खेतों में गेहूं की कटाई भी कर रही हैं. पूरी खबर देखें वीडियो में.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












