रामायण के राम यानी अरुण गोविल का इंटरव्यू चल रहा था. ट्विटर पर. मशहूर फिल्म मैग्ज़ीन फिल्मफेयर के साथ. इस बातचीत में अरुण ने उन्हें किसी भी तरह का अवॉर्ड या सम्मान न मिलने पर निराशा जताई. अभी यहां ये सारी बातें चल ही रही थीं कि दूसरी तरफ सीता का रोल करने वाले दीपिका चिखालिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की. अरुण गोविल और बाकी एक्टर्स को जहां लगता है कि उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला लेकिन सीता का रोल करने वाली दीपिका को ऐसा नहीं लगता. उनकी ये फोटो दिखाती है कि वे इससे संतुष्ट हैं और सम्मान ही मानती हैं.
अब दीपिका ने भी बता दिया कि सीता का किरदार निभाने के बाद उन्हें क्या हासिल हुआ?
पहले राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने अपने मन की बात कही थी.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








