भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टिकट कटने के बाद सांसद वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता मिला है. आपने सही पढ़ा. वरुण गांधी को कांग्रेस से बुलावा आया है. पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया है. हालांकि टिकट कटने के बाद से अभी तक वरुण गांधी का कोई रिएक्शन नहीं आया है. वो फिलहाल यूपी की पीलीभीत लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं. उनकी जगह पार्टी ने इस बार जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. देखिए वीडियो.
'गांधी परिवार के तरफ..' BJP ने Varun Gandhi का टिकट काटा पर मां को ये ऑफर मिला, Congress क्या बोली?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टिकट कटने के बाद सांसद वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता मिला है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








