ऊपर ‘छपाक’ फिल्म के एक सीन की तस्वीर है. दीपिका पादुकोण के बगल में नीला दुपट्टा ओढ़े जो लड़की खड़ी है, जानते हैं उसे? वो जीतू शर्मा है. 23 बरस की है. एसिड अटैक सर्वाइवर है. अलीगढ़ में रहती है. इस वक्त अपने पिता के इलाज के लिए दर-दर भटक रही है. उन्हें थ्रोट यानी गले का कैंसर है. खाना-पीना छूट गया है. हालत गंभीर है. पेशे से कॉन्स्टेबल हैं. मैनपुरी पुलिस लाइन में पोस्टेड हैं, लेकिन सेहत की वजह से तीन महीने से ड्यूटी पर नहीं गए हैं.
इस एसिड अटैक सर्वाइवर ने दीपिका के साथ काम किया और अब पिता के इलाज के लिए भटक रही है
फिल्म से जितने पैसे मिले थे, वो पहले ही इलाज में खर्च हो चुके.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










