आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से जुड़े कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है (Swati Maliwal assault FIR). पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व PA बिभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है. शिकायत में स्वाति मालीवाल ने बताया कि बिभव कुमार ने उन्हें ‘थप्पड़ मारा, लातों से मारा, पेट में मारा और बॉडी पर भी हमला किया’. दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 354 (स्त्री की मर्यादा को ठेस पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (महिला की गरिमा का अपमान करने के उद्देश्य से कुछ कहना, या करना) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत FIR दर्ज की है. मामले पर ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो-
'थप्पड़-लातों से मारा, पेट में...', स्वाति मालीवाल ने बिभव पर गंभीर आरोप लगाए, केस दर्ज
Swati Maliwal ने शिकायत में दावा किया कि जब वो ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं, तो बिभव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. आरोप लगाए कि उन पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








