यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से डॉनल्ड ट्रंप से जुड़ा एक सवाल किया गया. ‘क्या ट्रंप अमेरिका के मिड टर्म इलेक्शन में फंसने के बाद उन्हें (जेलेंस्की को) बलि का बकरा बना रहे हैं?’ इस सवाल पर पहले तो जेलेंस्की काफी देर तक चुप रहे. लंबी खामोशी के बाद उन्होंने जो प्रतिक्रिया दी, उस पर ठहाके लगने लगे. ये सब बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हुआ, जहां यूरोपीय संघ (EU) के नेताओं से मुलाकात के बाद जेलेंस्की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.
'ट्रंप आपको बलि का बकरा बना रहे?', सवाल पर जेलेंस्की की हंसी छूट गई, फिर क्या बोले?
बेल्जियम के ब्रसेल्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की से पूछा गया कि क्या डॉनल्ड ट्रंप अपनी राजनीतिक मुश्किलों के लिए उन्हें बलि का बकरा बना रहे हैं. जेलेंस्की ने क्या जवाब दिया?

तभी एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि प्रेसिडेंट ट्रम्प को काफी मुश्किल मिड-टर्म चुनावों का सामना करना पड़ रहा है. उनकी निजी पॉपुलैरिटी काफी कम है. अमेरिका में डीजल की कीमतें बहुत ज्यादा हैं. और पश्चिम एशिया में उन्होंने जो युद्ध शुरू किया था, वह उनकी मर्जी के मुताबिक नहीं चल रहा है. क्या आपको (ट्रंप को) लगता है कि उनकी अपनी समस्याओं के लिए आपको बलि का बकरा बनाया जा रहा है?
ये सवाल आने के बाद जेलेंस्की काफी देर तक खामोश रहे. फिर एक हल्की मुस्कुराहट के साथ उन्होंने अपनी खामोशी तोड़ी और बोले,
यही (मुस्कुराहट) मेरा जवाब है.
इसे सुनकर वहां मौजूद पत्रकार भी हंसने लगे.
ये भी पढ़ेंः UN में जेलेंस्की ने रूस को बताया धोखेबाज, भारत से की जंग से दूर रहने की अपील
इस सवाल के पीछे ट्रंप का बदला हुआ व्यवहार है. इन दिनों वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इंप्रेस करने में लगे हैं. हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि उन्हें यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के मुकाबले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करना आसान लगता है. इस बयान के बाद अमेरिका और यूक्रेन के रिश्तों में तनाव बढ़ने की बात सामने आई थी. जेलेंस्की ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूस ने यूक्रेन पर एक हजार ड्रोन से हमला किया. एक हजार ड्रोन से. लेकिन अमेरिकी पक्ष कह रहा है कि जेलेंस्की से बात करना मुश्किल है। जबकि पुतिन से निपटना कम मुश्किल है.
वीडियो: क्या हूतियों ने मदीना पर मिसाइल दाग दी?











