The Lallantop

ईरान ने होर्मुज खोलने से मना कर दिया, अमेरिका से आए एक जवाब ने फिर खत्म की उम्मीद

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने कहा कि ईरान उन मुद्दों पर साफ जवाब का हकदार है, जिन पर अमेरिका ने अपनी स्थिति का खुलासा नहीं किया है. उन्होंने अमेरिका से ईरान की सभी सात शर्तें मानने को कहा है.

Advertisement
post-main-image
ईरान के बंदर अब्बास तट के पास होर्मुज स्ट्रेट में जहाज. (Courtesy: Reuters)

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का दौर जारी है. भले ही दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन ईरान ने साफ कर दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को फिलहाल नहीं खोला जाएगा. तेहरान ने इसके पीछे की वजह भी बताई है. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने कहा कि होर्मुज खोलने को लेकर ईरान की सात शर्तों पर आया अमेरिका का जवाब नाकाफी है.

Advertisement

उनके मुताबिक ऐसे में वो अमेरिका का रुख मंजूर नहीं कर सकते. मोहसिन रेजाई ने कहा कि जब तक अमेरिका ईरान की सभी सात शर्तें नहीं मान लेता, तब तक ईरान होर्मुज को नहीं खोलेगा. होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के करीब 20 फीसदी कच्चे तेल और नेचुरल गैस की सप्लाई का अहम समुद्री रास्ता है.

अमेरिका ने कतर के जरिए जवाब भेजा

बीते सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान ईरान ने एक प्रोपोजल पेश किया. इसके तहत, ईरान ने सात दिनों के अंदर होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का प्लान बताया, जिससे इस रास्ते से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई फिर से शुरू हो सके. इसके बाद, अमेरिका ने कतर के जरिए इस प्लान पर ईरान को अपना जवाब भेजा.

Advertisement
मोहसिन रेजाई ने क्या कहा?

अमेरिका के जवाब पर सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने प्रतिक्रिया दी. 12 अक्टूबर को मोहसिन रेजाई ने X पर लिखा,

"अमेरिका, ईरान की सात शर्तों में से कुछ को मानने के लिए तैयार हो गया है, लेकिन हम उसके जवाब को नाकाफी मानते हैं. ईरान की कूटनीति बदल गई है और अब पुरानी स्थिति में वापसी नहीं होगी."

Mohsen Rezaei
मोहसिन रेजाई का पोस्ट. (@ir_rezaee/ X)

मोहसिन रेजाई ने कहा कि जिन मुद्दों पर अमेरिका ने अपना रुख साफ़ जाहिर नहीं किया है, उन पर ईरान को साफ-साफ जवाब मिलना चाहिए. उन्होंने जोर दिया कि जब तक ईरान की सातों शर्तें मानी नहीं जातीं, तब तक ईरान ना कोई बातचीत करेगा और ना ही होर्मुज खोलेगा. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहसिन रेजाई ने कहा कि ईरान "अब अमेरिकियों को जवाब देने के प्रोसेस में नहीं है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती का हमला, 8 देशों के लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

होर्मुज पर ईरान का 7 Day Plan

कतर और दूसरे देश ईरान और अमेरिका के बीच एक-दूसरे के मैसेज पहुंचा रहे हैं. दोनों देशों के बीच सीजफायर कायम रखने की कोशिशें चल रही हैं. सितंबर में ईरान ने सात दिन में होर्मुज खोलने (Iran Seven Days Plan) के लिए ईरानी पोर्ट पर अमेरिकी नेवी की नाकाबंदी खत्म करने, ईरानी तेल पर लगा बैन हटाने और लेबनान समेत वेस्ट एशिया में सभी मोर्चों पर सीजफायर सहित कुछ मांगें रखीं. ईरान ने कहा कि ये मांगें पूरी होने पर वो होर्मुज स्ट्रेट खोल देगा.

वीडियो: होर्मुज पर अटैक के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हमला

Advertisement