युवराज सिंह की दोस्त हैं हेज़ल कीच. हेज़ल कीच से युवराज सिंह की सगाई नवम्बर 2015 में हो चुकी है. हेज़ल और युवराज सिंह मंगलवार देर रात ट्विटर पर काफी चर्चा में रहे. वजह थी हेज़ल के साथ हुई बदसलूकी. जयपुर में हेज़ल को कुछ पैसे चाहिए थे. जिसके लिए वो वेस्टर्न यूनियन बैंक पहुंची. नाम नोट कीजिए, वेस्टर्न यूनियन बैंक. लेकिन वहां उन्हें पैसे देने से मना कर दिया गया. वजह थी उनका नाम. अपने ट्वीट में बैंक के एम्प्लॉयी पीयूष शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें इसलिए पैसे नहीं दिए गए क्यूंकि उनका नाम 'हिन्दू जैसा' नहीं लगता है.

हालांकि हेजल ने ऐसा साफ नहीं किया है, लेकिन यही लग रहा है कि वहां उन्होंने कोई फॉर्म भरा होगा, जिसमें खुद को 'हिंदू' लिखा होगा. इस पर बैंक अधिकारी ने उनसे कहा, 'आपका नाम हिंदू जैसा नहीं लगता' और पैसे देने से मना कर दिया. हेजल कीच ने एक के बाद कई ट्वीट किए. उन्होंने कहा कि वो हिंदू मान्यताओं में ही पैदा हुईं और पली-बढ़ीं. किसी के लिए ये क्यों मैटर करता है?

युवराज सिंह ने हेज़ल कीच को रिट्वीट किया और उसके बाद वो खुद फॉर्म में आ गए. वेस्टर्न यूनियन वालों को खूब लताड़ा.

युवराज सिंह ने कहा कि ये रेसिज्म है और पीयूष शर्मा के खिलाफ़ कार्रवाई करवाने की मांग रख रहे हैं.

हेजल कीच वही एक्ट्रेस हैं जो 'आ अंटे अमलापुरम' आइटम सॉन्ग में दिखी थीं. फिल्म 'बॉडीगार्ड' में उन्होंने करीना कपूर की दोस्त का कैरेक्टर निभाया था.