The Lallantop

TMC से टिकट मिलते ही यूसुफ-इरफान क्या बोले? बता दिया अगर MP बने तो क्या करेंगे?

Yusuf Pathan को Bahrampur से तृणमूल कांग्रेस ने टिकट दिया है. इस सीट से साल 1999 से कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhary लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं. टिकट मिलने के बाद यूसुफ पठान की प्रतिक्रिया सामने आई है. अधीर रंजन भी बोले हैं.

Advertisement
post-main-image
लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने के बाद यूसुफ पठान की प्रतिक्रिया सामने आई है (PTI/X)

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने 42 उम्मीदवारों की लिस्ट (TMC Candidates List) जारी कर दी. इस लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों के टिकट कटे हैं, वहीं इस लिस्ट में कई नए नाम भी देखने को मिल रहे हैं. जिसमें एक नाम पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) का भी है. जिन्हें बहरामपुर (Bahrampur) से तृणमूल कांग्रेस ने टिकट दिया है. ये वही सीट है जहां से साल 1999 से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhary) लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं. टिकट मिलने के बाद यूसुफ पठान की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Advertisement

बहरामपुर से लोकसभा टिकट मिलने पर यूसुफ पठान ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने X पर पोस्ट करके लिखा,

“TMC परिवार में मेरा स्वागत करने और संसद में लोगों की आवाज बनने की जिम्मेदारी मुझ पर सौंपने के लिए, मैं ममता बनर्जी का सदैव आभारी रहूंगा. एक जनप्रतिनिधि के तौर पर, गरीबों और वंचितों को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है. और मैं उम्मीद करता हूं कि मैं अपने कर्तव्य को अच्छे तरीके से निभाऊंगा.”

Advertisement
इरफान पठान ने क्या कहा?

अपने भाई को लोकसभा टिकट मिलने पर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने राजनीति में जाने का फैसला लेने पर अपने भाई को बधाई दी है. उन्होंने X पोस्ट कर लिखा,

“आपका संयम, विनम्रता, लोगों की मदद करने की इच्छा, बिना किसी आधिकारिक पद के भी लोगों को नजर आती है. मुझे विश्वास है कि एक बार जब आप राजनीतिक भूमिका में कदम रखेंगे, तो आप लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे.”

अधीर रंजन ने ममता को घेरा

वहीं यूसुफ पठान को बहरामपुर से टिकट दिए जाने पर अधीर रंजन चौधरी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा,

Advertisement

“ममता बनर्जी ने आज साबित कर दिया कि भारत की किसी भी राजनीतिक पार्टी को उनके जैसे नेता पर भरोसा नहीं करना चाहिए... ममता बनर्जी को डर है कि अगर मैं इंडिया ब्लॉक में बनी रही तो पीएम मोदी नाखुश हो जाएंगे. उन्होंने खुद को इंडिया ब्लॉक से अलग करके पीएमओ को संदेश दिया है कि मुझसे नाखुश मत होइए, मैं बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए खड़ी नहीं हूं. अगर यूसुफ पठान को सम्मानित करना था, तो TMC उन्हें बंगाल से राज्यसभा MP बना सकती थी.”

यूसुफ पठान की बात करें तो वो भारत के लिए साल 2007 में T20I वर्ल्ड कप और 2011 में 50 ओवर वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. भारत के लिए 57 वनडे और 22 T20 मैच में हिस्सा लिया है. उनके नाम 57 वनडे मैच में 27 की औसत से 810 रन हैं. यूसुफ के नाम 2 शतक और 3 अर्धशतक हैं. जबकि 22 T20 मैच में उनके नाम 18.15 की औसत से कुल 236 रन हैं. यूसुफ ने वनडे में 33 और T20I में 13 विकेट अपने नाम किए हैं. युसूफ आईपीएल में काफी समय तक कोलकाता नाईट राइडर्स टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं.

वीडियो: कांग्रेस की पहली लिस्ट के बाद मध्य प्रदेश में बड़ी टूट, सुरेश पचौरी सहित कई नेता बीजेपी में शामिल

Advertisement