हाल के सालों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कमाई के विकल्प के रूप में सामने आए हैं. यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया वेबसाइट्स इसका उदाहरण हैं. लेकिन इस ट्रेंड ने कई नई तरह की समस्याएं भी खड़ी की हैं. दक्षिण कोरिया में इसका उदाहरण देखने को मिला. यहां यूट्यूब पर शुरू हुई दो लोगों की दुश्मनी हत्या की वारदात पर जाकर खत्म हुई. दोनों के बीच अदालती मामला चल रहा था. सुनवाई के दौरान एक यूट्यूबर ने दूसरे यूट्यूबर पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी जान चली गई.
कोर्ट की सुनवाई में यूट्यूबर ने दूसरे यूट्यूबर को मारा चाकू, मौत हो गई
दक्षिण कोरिया के बुसान की घटना. मारे गए यूट्यूबर का नाम जो बताया गया है, जबकि आरोपी यूट्यूबर का नाम हांग पता चला है. गुरुवार, 9 मई को जो एक अदालती मामले की सुनवाई के लिए बुसान नाम के इलाके के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचा था.

घटना में मारे गए यूट्यूबर का नाम जो बताया गया है, जबकि आरोपी यूट्यूबर का नाम हांग पता चला है. गुरुवार, 9 मई को जो एक अदालती मामले की सुनवाई के लिए बुसान नाम के इलाके के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचा था. सुनवाई चल रही थी. उसने अपने सब्स्क्राइबर्स के लिए सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग चला रखी थी. तभी हांग वहां पहुंचा. आरोप है कि उसने धारदार हथियार से जो पर पीछे से हमला किया. हमले में जो बुरी तरह घायल हो गया. उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
द कोरियन हेराल्ड के अनुसार मृतक पर हमला पूर्व नियोजित था. आरोपी हांग ने एक दिन पहले ही चाकू खरीदा था और एक कार किराए पर ली थी. वारदात के बाद वो फरार हो गया था. बाद में उत्तरी ग्योंगसांग के ग्योंगजू में पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
हत्या के बाद पश्चाताप
इस बीच हांग के यूट्यूब अकाउंट से एक कम्युनिटी पोस्ट किया गया. इसमें हत्या की वारदात का जिक्र था और लिखा था,
"मैं अपने दर्शकों से माफी मांगता हूं, जिन्होंने मेरी परवाह की और मेरा समर्थन किया. लेकिन मैं किसी ऐसे व्यक्ति को माफ नहीं कर सकता जिसने अन्य लोगों की खुशी को खत्म करने की कोशिश की हो. मैं कोई बहाना नहीं बनाऊंगा. मैं अपने कामों की जिम्मेदारी लूंगा."
ये भी पढ़ें- Meme का जन्म सोशल मीडिया से नहीं साइंस से हुआ, DNA वाले 'जीन' से है गहरा नाता
स्थानीय मीडिया संस्थान कोरियन हेराल्ड के अनुसार हांग और जो के बीच कई वर्षों से मतभेद थे. वे अपने यूट्यूब चैनलों के जरिये एक-दूसरे की खुलेआम आलोचना कर रहे थे. दोनों के हजारों सब्स्क्राइबर्स हैं. हांग का दावा है कि दुश्मनी तब शुरू हुई जब जो ने सार्वजनिक रूप से उसकी पत्नी की आलोचना की थी. वहीं मरने से पहले जो ने झगड़े के लिए हांग को दोषी ठहराया था. उसका कहना था कि हांग उसे बदनाम कर रहा था और उससे जबरन पैसे की वसूली करना चाह रहा था.
ये स्टोरी हमारे साथ काम कर रहे इंटर्न रोहित ने लिखी है.
वीडियो: जमघट: कल्पना सोरेन ने चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन की जेल, भ्रष्टाचार और CM बनने के सवाल पर क्या बताया?









