The Lallantop

सवाल पूछने वाली हुई इंटॉलरेंट, तारिक फतेह ने दिए कूल जवाब

तारिक फतेह लिबरल मुसलमान हैं. JNU आए थे. सवालों जवाबों के बीच में सवाल पूछने वाली लड़की फ्रस्टेट हो गई. फिर जो हुआ वो वीडियो में देखो.

Advertisement
post-main-image
करीमा के साथ ही पाकिस्तान से भागकर कनाडा में बसे पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने करीमा की मौत के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया है.
तारिक फतेह लिबरल मुसलमान हैं. कट्टरपंथियों की आंख का कांटा. उनका एक नया नया वीडियो आया है. JNU में पहुंचे थे. स्टूडेंट्स से मीटिंग के लिए. सवाल जवाब के दौर में कोई महिला उनसे कुछ सवाल करती है. कुछ आड़े कुछ टेढ़े. फाइनली सवाल बहुतै पर्सनल और कड़वे हो जाते हैं. साफ पता चल जाता है कि बंदी फ्रस्टेशन का शिकार हो गई है. तारिक हर सवाल का जवाब बखूबी देते हैं. यही काम है उनका. पहला सवाल- आपका नाम तारिक क्यों है? जवाब आता है कि मेरे मां बाप ने रखा. मेरे बच्चों का नाम रखना मेरे हाथ में है. बेटी का नाम लक्ष्मी है. जवाब से असंतुष्ट दूसरा सवाल- आप लिबरल मुस्लिम हैं. पोर्क खाते हैं? जवाब- नहीं मैं गोश्त खाता ही नहीं. फिर झल्लाहट वाला सवाल- आप इंडियन्स को बेवकूफ बना रहे हैं या खुद बेवकूफ हैं? अब रमझल्ला शुरू. तारिक ने इस सवाल का जवाब भी तगड़ा दिया. वीडियो देख लो. हम नहीं बताएंगे. https://www.youtube.com/watch?v=YtOcy-Fkrdk

कौन हैं तारिक फतेह

पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और कनेडियन राइटर हैं. उनकी बड़ी फेमस किताब आई है Chasing a Mirage: The Tragic Illusion of an Islamic State. आतंकी ग्रुप ISIS की कायदे से क्लास लगाई है. उनका जो सपना है दुनिया भर में शरीयत कानून करने का, उस सपने की धज्जियां उड़ाई हैं. कट्टरपंथी ग्रुप कोई भी हो. किसी भी जाति धर्म का. अंदर से उनमें काफी बातें बराबर होती हैं. इसलिए हर टाइप के कट्टरपंथी इनकी जान के पीछे पड़े रहते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement