एयरपोर्ट पर गूंजने लगे 'हमें चाहिए आजादी' के नारे
और आपको आजादी है कि इस ऐड में ऑफेंड होने के पर्याप्त मौके खोज लें.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आज कल आजादी के नारे को हर कोई भुना रहा है. हर कोई को दो बार पढ़िएगा. अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 'बढ़े बिलों से आजादी' , ' मीटर रीडर से आजादी' वाले पोस्टर दिल्ली के बस स्टॉप्स पर लगा ही रखे हैं. आजादी को भुनाने वालों की लिस्ट में नया नाम एक ट्रेवल कंपनी का है, जिसके ऐड में एक बिहारी एक्सेंट वाला लड़का प्लेन में विंडो मांगता है. लड़के ने जैकेट और जैकेट के अंदर वैसी ही सफेद टी-शर्ट पहन रखी है जैसी कन्हैया ने छूटने के बाद जेएनयू में पहनी थी. अब तक आपको समझ आ चुका है यहां उस लड़के को कन्हैया जैसी हरकतें दिखाया गया है. वो चेक इन पर ही नारे लगाने लगता है . और बाकी लोग उसका साथ देते हैं, इसके बाद कंपनी का प्रचार आता है. ये वीडियो देखिए. अच्छा लगे तो हंसिए. या मन करे तो ऑफेंड हो जाइए. https://www.youtube.com/watch?v=7zsnZzkBybE
Advertisement











