
साहा ने 10 कैच पकड़कर ये रिकॉर्ड बनाया.
दूसरी पारी में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मोर्ने मॉर्कल का कैच लपक कर साहा ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. धोनी ने नाम एक टेस्ट मैच में विकेट के पीछे 9 शिकार करने का रिकॉर्ड था. धोनी ने ये कारनामा दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में किया था.
33 साल के ऋद्धिमान साहा ने अपने इस रिकॉर्ड के साथ ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (10) और इंग्लैंड के बॉब टेलर (10) की बराबरी कर ली. वहीं साउथ अफ्रीका के ए बी डिविलियर्स (11) और इंग्लैंड के जे रशल्स (11) अभी भी आगे हैं.

पहली बार एक पारी में 5 कैच लपके.
साहा ने 10 के 10 शिकार कैच लेकर किए, वहीं धोनी के 9 शिकारों में एक स्टंपिंग भी थी. साहा के लिए ये पहला मौका था जब इस विकेटकीपर ने एक पारी में 5 कैच लिए. साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले साहा ने अब तक 32 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 75 कैच और 10 स्टंपिंग इस खिलाड़ी के नाम हो चुके हैं.
Also Read:
यूसुफ़ पठान को ज़ुकाम की दवा लेने के चलते क्रिकेट खेलने से बैन कर दिया गया है














