अब जैसा सोशल मीडिया का नेचर है, उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है. जिसमें वह लड़कियों के क्रिकेट खेलने पर अजीब कमेंट कर रहे हैं. देखा दिखाया वीडियो है, पहले भी खबरों में रहा है. 10 मार्च 2014 को यूट्यूब पर अपलोड हुए इस इंटरव्यू में एक पत्रकार अफरीदी से पूछता है:
'आप कितना हक में हैं कि पेशावर/पाकिस्तान में गर्ल्स की क्रिकेट होनी चाहिए? दिल करता है कि हमारी ख़वातीन (औरतों) को भी स्पोर्ट्स में आगे आना चाहिए? 'इस पर 4 बेटियों के पापा अफरीदी कहते हैं,
'यार हमारी ख़वातीन के हाथ में मज़ा बहुत ज़्यादा है. खाना बहुत अच्छा बनाती हैं. थैंक्यू.'एंकर दोबारा पूछता है तो अफरीदी कहते हैं,
'बस ये जवाब मिल गया ना आपको.'https://youtu.be/TQDrroQ9m9U?t=21s
"attachment_13863" align="alignnone" width="423"

सना मीर
ये लीक किन पाकिस्तानी महिलाओं ने बनाई है, आइए याद करते चलें. कोई जरूरी नहीं था याद दिलाना, पर जो लोग लगे हाथ फैक्ट तलाशते हैं, बस उन्हें तसल्ली रहे, इसलिए.
1
आयशा फारूक, पाकिस्तान की पहली महिला कॉम्बैट-रेडी फाइटर पायलट.

2
बेनजीर भुट्टो, पाकिस्तान की 11वीं प्रधानमंत्री.

3
पाकिस्तान में ह्यूमन राइट्स कमिशन की चेयरपर्सन, आसमां जहांगीर.

4
मलाला यूसुफजई, परिचय की मोहताज नहीं.

शाहिद भाई, ये तो यूं ही कुछ बड़े नाम याद दिला दिए. तफसील में जाएंगे तो बहुत लंबी लिस्ट बनेगी. खैर, यहां इस बात का जिक्र भी जरूरी है कि डेढ़ साल पहले जब इस वीडियो पर बवाल हुआ था, तो शाहिद अफरीदी ने सफाई भी पेश की थी. लोगों का गुस्सा देख उन्होंने पलटी मार ली थी. बोले, 'मैं महिला क्रिकेट का बड़ा समर्थक रहा हूं. अगर आप महिला क्रिकेटरों से पूछेंगे तो पता चलेगा कि मैंने कैसे उन्हें स्पॉन्सरशिप दिलाने की कोशिश की. कुछ लोग मेरी पॉपुलैरिटी से जलते हैं और हमेशा मेरे खिलाफ कुछ कंट्रोवर्शियल खोजते रहते हैं.'
लेकिन कैमरा झूठ नहीं बोलता. हर कोई किसी न किसी दौर में कुएं का मेंढक होता ही है. जरूरी है उससे डांक कर आगे बढ़ना. इवॉल्विंग होना. आप माफी मांग लेते चुपचाप. विरोधियों की बनाई कंट्रोवर्सी तो न कहते इसे.
आप रोल मॉडल हैं. पाकिस्तान औऱ हिंदुस्तान की बहुत सारी लड़कियां आप पर लट्टू हैं. आप भी अब बड़े हो गए हैं. बल्लेबाजी में नहीं तो विचारों में थोड़ी मैच्योरिटी लाइए.













.webp?width=275)


.webp?width=275)
.webp?width=120)

.webp?width=120)


