31 दिसंबर 2017 को इस पार्टी में एक लड़की माहौल का वीडियो बना रही थी. और उसके वीडियो में एक घटिया वाकया कैद हो गया. दो लड़कियां, जिनमें से एक टॉपलेस है, यानी ऊपर कुछ भी न नहीं पहना है, चली जा रही हैं. इतने में एक लड़का भागते हुए आता है, और टॉपलेस लड़की के स्तन दबोचकर भाग जाता है.मगर लड़कियां पलटकर उसका पीछा करती हैं और उसे पीटकर आती हैं.
वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद लड़की सामने आ गई है. लोग उसको भली-बुरी बातें कह रहे हैं. अगर उसने फेसबुक पर एक वीडियो डालते हुए कहा है कि उसने जो किया, उसे उसका कोई भी मलाल नहीं है. और वो दोबारा ऐसा करेगी.
मेडलीन अनेलो-किट्जमिलर नाम की ये लड़की अपनी मर्जी से म्यूजिक फेस्टिवल में टॉपलेस आई थी. अपने स्तनों पर उसने ग्लिटर लगा रखा था. इस तरह तैयार होने वाली मेडलीन अकेली लड़की नहीं थीं. वहां कई लड़कियां ऐसे तैयार हुई थीं.
अपने वीडियो में मेडलीन ने कहा है:
'फेस्टिवल में तो मर्द भी बिना टीशर्ट के घूम रहे थे. फिर उनके साथ इस तरह का यौन शोषण क्यों नहीं हुआ? दोनों में क्या फर्क होता है? निपल्स तो दोनों के होते हैं!
बस ये फर्क है कि उनके निपल्स किसी काम के नहीं होते. और हमारे निपल्स बच्चों को स्तनपान कराने के लिए होते हैं.'
[...










