क्या आप अपने पार्टनर से प्यार करते हैं? आप उसके लिए क्या-क्या कर सकते हैं? जी नहीं, हम आपके प्यार पर सवाल नहीं उठा रहे. लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर ऐसी वायरल चीजें देखने को मिल रही हैं जो अपने पार्टनर को बहुत प्रेम करने वाले व्यक्ति को भी दुविधा में डाल दे रही हैं. लोग तो सेल्फ डाउट में चले जा रहे हैं कि क्या जितना मैं कर रहा हूं, वो काफी है?
ऐसा प्यार चढ़ा कि माथे पर छपवा लिया टैटू, क्या यही है 'Turu Lob'?
Viral Video देखकर खुद से सवाल करने लगेंगे!

इंटरनेट पर बेंगलुरु का एक वीडियो वायरल है. एक महिला ने अपने माथे (Tattoo on Forehead) पर अपने हसबैंड के नाम का टैटू बनवाया है. ये वीडियो 'टूरु लब' (Turu Lob) नामक टर्म को एक डेफिनिशन दे रहा है. हालांकि, टैटू बनवाने वाले लोग भी एक समय के बाद उससे ऊब जाते हैं. बहुत से लोग टैटू हटवाने के लिए उसे कवर-अप करवाते हैं या तो लेज़र ट्रीटमेंट से हटवाते हैं.
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक बैंगलोर में एक टैटू शॉप है. शॉप के नाम से ही एक इंस्टाग्राम अकाउंट है, 'किंग मेकर टैटू स्टूडियो'(king_maker_tattoo_studio). अब वीडियो थोड़ा सा अलग है, क्योंकि आमतौर पर लोग हाथ, पैर, छाती, गर्दन या पीठ पर टैटू बनवाते हैं. लेकिन इस वीडियो में एक महिला दिख रही है जो अपने माथे (forehead) पर टैटू गुदवाते हुए दिख रही है. वीडियो को देखकर लोग इंस्टाग्राम पर तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं.
संजना (@sanjana_jaisval_01) नाम की एक इंस्टा यूजर ने लिखा-
"ये ज़्यादा हो गया, मुझे अब डिसलाइक बटन चाहिए"
एक अन्य यूजर प्रतीक्षा(@prathiksha65437) ने लिखा-
"मुझे ही डिसलाइक बटन की तरह ट्रीट करो"
ये डिसलाइक बटन वाली बात से ही प्रतीक्षा के कमेंट पर 20 हजार से ज्यादा लाइक आ गए.
एक और यूजर ओमकार (@omkar_kolambk_r) ने लिखा
" इसीलिए एजुकेशन ज्यादा महत्वपूर्ण है".
इंडिया टुडे से जुड़ीं पत्रकार श्रीमोयी चौधरी अपनी रिपोर्ट में लिखती हैं कि इंडिया टुडे ने टैटू पार्लर की वेबसाइट को खंगाला. वायरल वीडियो में दिख रही महिला उसके बाद भी कई वीडियोज में दिखी. हालांकि तब उसके माथे पर कोई टैटू नहीं दिखा. तो ये कहने में गुरेज नहीं है कि Turu Lob वाला टैटू एक टेम्परोरी टैटू था न कि परमानेंट.









